How important is Lockdown for India in Hindi
आजकल पूरे विश्व भर में कोरोना का खतरा बना हुआ है। जो कि बहुत बड़ी महामारी है। यह एक ऐसा वायरस है जो एक इंसान से दूसरे इंसान को प्रभावित कर रहा है। यह वायरस चीन के बुहान शहर में तैयार हुआ है। लेकिन अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यह वायरस कैसे बना। इस वायरस के बारे में बहुत सी अफवाहें फैल रही है कि यह वायरस कैसे तैयार हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि यह चमगादड़ के सूप पीने से फैला है तो कुछ लोगों का कहना है कि यह चीन द्वारा तैयार किया गया biological हथियार है। जो चीन ने तैयार किया है। पर यह सब अभी अफवाहें ही है। इस वायरस ने चीन के बड़े शहर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। और अभी तक यह वायरस विश्व के 140 से भी अधिक देशो को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं इसने दुनिया के बड़े देशों अमेरिका फ्रांस इटली जैसे बड़े देशों को प्रभावित किया है। और इस वायरस का खतरा भारत मे भी बना हुआ है। जिसके मध्यनजर केंद्र सरकार ने पूरे देश में lockdown की स्थिति को लागू कर दिया है। अगर इस वायरस को पूरी तरह खत्म करना है तो लोगो को social connectivity से दूर रहना होगा जिसके लिए lockdown बहुत जरूरी है। अगर हम सरकार के द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हैं तो इस वायरस को काफी हद्द तक खत्म कर सकते हैं।
इस लेख को भी जरुर पढ़ें : क्या है कोरोना वायरस What is Corona Virus in Hindi
कोरोना का अंत कैसे होगा
कोरोना एक ऐसी महामारी है जो पूरे विश्व को प्रभावित कर रही है। इस वायरस ने पूरी दुनियां को हिला के रख दिया है। अगर इस वायरस को जड़ से खत्म करना है तो हमे सरकार के आदेशों का पालन करना होगा नही तो इस महामारी को खत्म कर पाना बहुत मुशिकल है। अभी भी कई लोग इसे हल्के में ले रहे है और घरों से बाहर निकल रहे है जो बिल्कुल गलत है। हम ऐसा करके अपनी और अपनों की लाइफ के साथ खेल रहे है। जो बहुत गलत बात है। अगर किसी को बहुत जरूरी काम है तभी घरों से बाहर निकले। नही तो हमारा घर से बाहर एक भी कदम इस वायरस को न्यौता दे सकता जिस बजह से हम पूरे परिवार की ज़िंदगी को खतरे में डाल रहे है। अभी कोरोना को लेके बहुत सी अफवाहें फैल रही है उन अफवाहों से दूर रहे। और सरकार का सहयोग दें।
Good information bro